महिला ने आग में जला दिए आईफोन समेत कई मोबाइल फोन, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला टीचर आग में मोबाइल फेंकती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि ये मोबाइल फोन स्टूडेंट के हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये वीडियो मलेशिया या इंडोनेशिया का हो सकता है, हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 26 Feb 2022 8:54:28
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला टीचर आग में मोबाइल फेंकती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि ये मोबाइल फोन स्टूडेंट के हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये वीडियो मलेशिया या इंडोनेशिया का हो सकता है, हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
टीचर ने छात्रों के मोबाइल जब्त किए और एक-एक कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। टीचर ने आईफोन समेत दूसरे मोबाइल उपकरणों को आग के ड्रम में फेंककर जला दिया। वायरल वीडियो में टीचर को एक-दो नहीं, बल्कि कई स्मार्टफोन आग में फेंकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के मुताबिक, स्कूल में कई छात्र छिपाकर मोबाइल लाए थे। ये नियमों का उल्लंघन था। ऐसे में जब स्टूडेंट की चोरी पकड़ी गई तो टीचर गुस्से में आ गई। गुस्से में टीचर ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।