न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं को लेकर तालिबान के ये अनोखे कानून कर देंगे हैरान, नहीं कर सकती रेडियो या टेलीविजन में काम

तालिबान को महिलाओं के प्रति असहज माना जाता रहा हैं जिनके क्रूर कानून हमेशा से ही महिलाओं के लिए दमनकारी साबित हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 5:09:59

महिलाओं को लेकर तालिबान के ये अनोखे कानून कर देंगे हैरान, नहीं कर सकती रेडियो या टेलीविजन में काम

अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबान कब्ज़ा कर चुका हैं और सभी लोग यहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। देखा जा रहा हैं कि ब्यूटी पार्लर के बाहर लगी महिलाओं की तस्वीर पर भी पेंट कर दिया गया हैं। तालिबान को महिलाओं के प्रति असहज माना जाता रहा हैं जिनके क्रूर कानून हमेशा से ही महिलाओं के लिए दमनकारी साबित हुए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको तालिबान के महिलाओं के लिए बने तालिबानी नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

- तालिबान के नियमों के अनुसार, महिलाएं अकेले घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। उनके साथ कोई ना कोई पुरुष साथी जरूर होना चाहिए। वहीँ पुरुष का महिला से खून का संबंध होना चाहिए, यानी वो उसका पति, पिता, भाई या बेटा हो। यहाँ महिलाएं किसी गैर पुरुष के साथ नहीं घूम सकतीं।

- महिलाओं के लिए बुर्का पहनना अनिवार्य है और उसमे शरीर का कोई भी अंग दिखाई नहीं देना चाहिए। इसके अलावा महिलाएं हाई हील्स भी नहीं पहन सकतीं। क्योंकि हील्स पहनने के बाद अगर वो चलेंगी तो उनके कदमों की आवाज आएंगी। जी दरअसल तालिबान यह मानता है कि महिलाओं के कदमों की आवाज ठीक नहीं होती है और इससे पुरुष उत्तेजित हो सकते हैं। इस वजह से महिलाएं पैरों में क्या पहनेंगी, इसका फैसला भी तालिबान ही करेगा।

- तालिबान के नियमों में महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर ऊंची आवाज में कुछ नहीं बोल सकतीं। जी दरअसल तालिबानी चाहते हैं कि कोई भी अनजान शख्स महिला की आवाज ना सुने।

- तालिबान के अनुसार अगर किसी घर की ग्राउंड फ्लोर या फिर फर्स्ट फ्लोर पर महिला रहती है, तो उसके घर की खिड़की पर या तो पेंट कर दिया जाता है या फिर उसपर ऐसी स्क्रीन लगाई जाती है, ताकि भीतर रहने वाली महिला को किसी भी तरह से कोई देख ना सके। यहाँ महिलाओं को आठ साल की उम्र के बाद शिक्षित होने की अनुमति नहीं होती और तब तक उन्हें केवल कुरान का अध्ययन करने की अनुमति होती है।

- तालिबानी नियमों के अनुसार, महिलाओं के वीडियो बनाने, फोटोग्राफी करने या फिर उनकी तस्वीरों को अखबार, किताबों या घरों पर नहीं लगाया जा सकता। यहाँ पुरुष अपने फोन में भी अपनी पत्नी की तस्वीर नहीं रख सकते।

- तालिबानी नियमों के अनुसार, महिलाएं रेडियो या टेलीविजन में काम नहीं कर सकतीं। इसी के साथ वह किसी सार्वजनिक सम्मेलन में नहीं जा सकतीं। इसके अलावा यहाँ महिलाएं साइकिल या मोटरसाइकिल नहीं चला सकतीं।

- तालिबान के कानून के अनुसार किसी भी स्थान पर 'विमेन' यानी महिला शब्द का इस्तेमाल नहीं हो सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका