भुट्टे पर किया गया कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट, स्वाद की कल्पना कर बिगड़ सकता हैं आपका मूड, देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें उबला हुआ भुट्टा आपको चॉकलेट में लपेट कर परोसा जाता है। लेकिन इस भुट्टे के स्वाद की कल्पना से आपका मूड खराब हो सकता हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Thu, 18 Nov 2021 3:58:38
सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें विभिन्न प्रकार के भोजन बनाए जाते हैं। कई वीडियो में देखा जाता हैं कि एक ही प्रकार के भोजन पर एक्सपेरिमेंट करते हुए इसे अलग-अलग स्वाद दिया जाता हैं। आपने भुट्टा नींबू, नमक या रेत में सिका हुआ भी खाया होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें उबला हुआ भुट्टा आपको चॉकलेट में लपेट कर परोसा जाता है। लेकिन इस भुट्टे के स्वाद की कल्पना से आपका मूड खराब हो सकता हैं।