इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) December 26, 202 लेकिन कहानी यहीं पलट जाती है। बच्चा बिना हिचकिचाए कह देता है, "तो फिर कुछ बनी क्यों नहीं?" यह सुनते ही आसपास के सभी बच्चे जोर-जोर से हंसने लगते हैं। लड़की कुछ सेकंड के लिए चुप हो जाती है, उसका मुस्कुराना गायब हो जाता है और स्पष्ट दिखता है कि वह सवाल से असहज हो गई है। कुछ पल बाद वह गुस्से और झेंप के बीच वहां से बिना कुछ कहे चली जाती है। यही पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
दीदी डर गई.. दीदी डर गई 🤭😂 pic.twitter.com/QqHSzKYqV8
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को X पर @TheBahubali_IND नाम के यूजर ने शेयर किया। कैप्शन था: "इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे। दीदी डर गई, दीदी डर गई।" वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, "बच्चों से सवाल पूछना भारी पड़ गया।" एक यूजर ने मजाक में कहा, "ये सवाल तो सीधे आत्मा तक चला गया।" किसी ने लिखा, "बच्चों के पास कोई फिल्टर नहीं होता।" और किसी ने कहा, "दीदी ने सोचा होगा वायरल हो जाऊंगी, पर खुद ही वायरल हो गईं।"
















