न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में तैयार करें बच्चों का पसंदीदा ब्रेड पिज्जा, मिलेगी आपको तारीफ #Recipe

बच्चो के लिए कुछ हटकर बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड पिज्जा बनाने की रेसिपी। इसके चलते आपको बाहर से पिज्जा लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाने में करीब 10 मिनट का समय लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 10:45:27

मिनटों में तैयार करें बच्चों का पसंदीदा ब्रेड पिज्जा, मिलेगी आपको तारीफ #Recipe

बच्चे जब घर पर रहते हैं तो उन्हें कभी भी हल्की भूख लग जाती हैं और इस दौरान उन्हें कुछ हटकर खाने की चाहत होती हैं। बच्चो के लिए कुछ हटकर बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड पिज्जा बनाने की रेसिपी। इसके चलते आपको बाहर से पिज्जा लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाने में करीब 10 मिनट का समय लगता हैं। बच्चों के लिए ब्रेड पिज्जा एक बेहतरीन स्नैक्स बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 6
स्वीट कॉर्न - 1/2 कप
टमाटर कटा - 1
प्याज कटा - 1
मोज़रेला चीज कद्दूकस - 1 कप
चिली फ्लेक्स - 1 टी स्पून
बटर - 2 टेबलस्पून
टमाटर सॉस - 1/2 कप
चिली सॉस - 2 टी स्पून
हर्ब्स का मिश्रण - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

bread pizza recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मिनटों में ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में टमाटर सॉस, चिली फ्लेक्स, चिली सॉस और हर्ब्स का मिश्रण लेकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका पिज्जा सॉस बनकर तैयार है। अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार किया पिज्जा सॉस लगाएं। आप अगर दुकान से रेडीमेड पिज्जा सॉस खरीदकर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं।

अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर बारीक कटा टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न की टॉपिंग कर दें। इसके बाद इसके ऊपर अच्छी तरह से मोज़रेला चीज को डालें। आप चाहें तो इस पर अपनी पसंद का चीज भी डाल सकते हैं। इसके बाद इस पर चिली फ्लेक्स और हर्ब्स का मिश्रण भी डाल दें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तवा गर्म हो रहा है तो उसी दौरान तवे पर अच्छी तरह से ब्रश की मदद से बटर लगा दें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और उसे ढंक दें। इसके बाद ब्रेड पिज्जा को तब तक पकाएं जब तक कि चीज पिघल ना जाए। जब पिज्जा अच्छे से बेक हो जाए तो उसे एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे ब्रेड स्लाइस तैयार कर लें। नाश्ते के लिए आपका स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम