#कोरोना में शादियां सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इवेंट मैनेजर्स को क्या क्या जुगाड़ू समाधान निकालना पड़ता है.... 😅😅 अब शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर अकेले खड़े हैं और नियम का पालन करते हुए स्टिक की मदद से वरमाला पहना रहे। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन दोनों इस दौरान पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन किए हुए हैं। अब सोशल मीडिया पर भी दूल्हा-दुल्हन की जमकर प्रशंसा हो रही है। आपको बता दें कि शादी के इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कोरोना में शादियां सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इवेंट मैनेजर्स को क्या-क्या जुगाड़ू समाधान निकालना पड़ता है।’ अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि जमकर इस पर कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं।
















