सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो जाती है जिनको एक नजर में देखने के बाद लोगों को भ्रम हो जाता है। ऐसे में एक ऐसी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें तीन सांप दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है मानों वे बहुत गुस्से में दिख रहे हैं। लेकिन जब इसकी सच्चाई का पता चलता है तो लोग हैरान रह गए। ये सांप नहीं बल्कि बहुत ही साधारण कीट है।
दरअसल, इस तस्वीर को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि जैसा कई बार कुछ चीजें दिखती हैं, वैसी होती नहीं हैं। यह पता चला कि ये सांप की तिकड़ी नहीं बल्कि कीट-पतंग हैं।
इस कीट का नाम एटाकस एटलस है जिसे एटलस मॉथ के नाम से भी जाना जाता है। यह सबसे बड़े ज्ञात लेपिडोप्टेरा में से एक है। इस कीट प्रजाति में तितलियां और पतंगे भी शामिल हैं।