कच्चे फल व सब्जियां तो खाई जा सकती हैं, लेकिन अगर नॉनवेज की बात करें तो उसे कच्चा खाना बहुत मुश्किल है लेकिन एक महिला ऐसी है, जो कच्चा मांस खा रही है। फेमस सिंगर और एक्टर हेइडी मोंटाग (Heidi Montag) ने खुद इस बात का खुलासा किया है। हेइडी मोंटाग (Heidi Montag) अमेरिकी रियलिटी टेलीविजन पर्सनेलिटी, सिंगर और एक्टर हैं। 35 साल की हेइडी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आखिर वे कच्चा मांस खाती है और उससे उन्हें क्या फायदा हो रहा है।














