न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पालतू शेर ने घर से भागकर मचाया बवाल, लाहौर की गलियों में दहशत का माहौल

लाहौर के रिहायशी इलाके में एक पालतू शेर के कैद से छूटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। शेर ने महिला और बच्चों पर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल। पुलिस ने शेर को कब्जे में लेकर मालिक पर की कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 10:24:03

पालतू शेर ने घर से भागकर मचाया बवाल, लाहौर की गलियों में दहशत का माहौल

पाकिस्तान के लाहौर में बीते दिनों एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए। यहां एक पालतू शेर अचानक अपने पिंजरे से बाहर निकल आया और खुलेआम सड़कों पर दहशत मचाने लगा। इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और घटना से लोगों में गहरा डर बैठ गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह डरावनी घटना लाहौर के एक रिहायशी इलाके की है, जहां गुरुवार की रात शेर घर की चारदीवारी फांदकर बाहर निकल आया। इसके बाद वह पूरे इलाके में बेकाबू हो गया और जो सामने आया उस पर हमला करने लगा। यह भयानक दृश्य पास के सीसीटीवी में भी कैद हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि शेर अचानक एक महिला पर झपट पड़ता है, जो शॉपिंग बैग लेकर घर लौट रही थी।

इस दौरान महिला के बच्चे भी उसके साथ थे। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि शेर ने बच्चों को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत से सभी की जान बच गई। हालांकि, इस हादसे से वे बुरी तरह डरे और सहमे हुए हैं।

एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि जब शेर का मालिक शोर सुनकर बाहर आया, तो उसने हमले को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। उल्टे वह मंजर को तमाशा समझकर खड़ा देखता रहा। यह आरोप खुद घायल महिला के पति ने दर्ज कराए हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और 11 महीने के उस पालतू शेर को भी कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया