One of the #Russian bloggers cries that in two days her Instagram will stop working
& ट्विटर पर NEXTA ने लड़की की रोते हुए एक क्लिप शेयर की है। जिसमें वो कहती है- 'क्या आपको लगता है कि मेरे लिए इंस्टाग्राम ब्लॉगिंग सिर्फ इनकम का सोर्स है? यह मेरे लिए पूरी जिंदगी है, आत्मा है। इसके साथ मैं सोती और जागती हूं। पिछले 5 साल से मैं Instagram यूज कर रही हूं।' वीडियो शेयर करते हुए NEXTA ने इसके कैप्शन में लिखा- 'एक रूसी ब्लॉगर रो रही है क्योंकि उसका इंस्टाग्राम काम करना बंद कर देगा। उसे अपने हमवतन सहित हजारों मृत लोगों की बिल्कुल भी परवाह नहीं। उसकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि वह रेस्तरां में जाकर डिनर की तस्वीरें पोस्ट नहीं कर पाएगी।'
She does not care at all about the thousands of dead people, including her compatriots. Obviously, her biggest worry right now is that she won't be able to post pictures of food from restaurants. pic.twitter.com/LSdBiSlwHr
इंस्टाग्राम बैन होने पर लड़की अपने फॉलोअर्स से कहती कि वह बेहद दुखी है। हालांकि, उसको सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी। यूजर्स ने कहा कि उसे लोगों की जान से ज्यादा ऐप बैन होने की चिंता है। कुछ लोगों ने आय का साधन छिन जाने पर उसकी व्यथा का समर्थन भी किया।
















