Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेबी बंप नहीं, पीरियड्स भी रेगुलर... अचानक उठा पेट दर्द और बाथरूम में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

सोशल मीडिया पर एक महिला की ऐसी कहानी सामने आई है जिसनें सभी को चौंका दिया है। महिला के बेबी बंप नहीं था और हर महीने पीरियड्स भी आ रहे थे लेकिन उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Apr 2023 4:07:14

बेबी बंप नहीं, पीरियड्स भी रेगुलर... अचानक उठा पेट दर्द और बाथरूम में महिला ने  दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

सोशल मीडिया पर एक महिला की ऐसी कहानी सामने आई है जिसनें सभी को चौंका दिया है। महिला के बेबी बंप नहीं था और हर महीने पीरियड्स भी आ रहे थे लेकिन उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। जॉर्जिया की रहने वाली 34 साल की इस महिला का नाम मार्ला मैकएंटायर है। खुद मह‍िला ने सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर किया है। उसका कहना है कि उसे पता ही नहीं था कि प्रेग्‍नेंट है। बेबी बंप भी नहीं था और हर महीने पीरियड्स हो रहे थे।
मार्ला मैकएंटायर ने हाल ही में टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में उन्हें अचानक पेट दर्द शुरू हो गया। लगा कि एसीडिटी की वजह से पेट में मरोड़ हो रही होगी। लेकिन वो गलत निकलीं। क्योंकि जैसे ही मार्ला भागकर बाथरूम पहुंचीं, वहां उनकी डिलीवरी हो गई। यह देखकर वो हैरान रह गईं। उन्‍हें इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा था। उन्‍होंने कहा- बाथरूम में बच्चे का जन्म हुआ। मैनें तुरंत उसे गले से लगाया। वह 160 पाउंड का था। बिल्‍कुल सामान्‍य और स्वस्थ। प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट आया था नेगेटिव

NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्ला ने बताया कि अगस्‍त में एक बार उनके पीरियड्स मिस हुए थे। तब प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट किया था, लेकिन रिजल्‍ट नेगेटिव आया। ऐसे में मार्ला पूरी तरह श्योर हो गईं कि वो प्रेग्‍नेंट नहीं हैं। कुछ दिनों बाद पीरियड्स भी नियमित हो गए।

मार्ला कहती हैं कि मैं बिल्‍क‍ुल निश्‍च‍िंत थीं। बेबी बंप नहीं था। बच्‍चे की किक भी कभी महसूस नहीं की। हां, जनवरी में एक बार पेट में दर्द उठा था। लेकिन तब जांच में दर्द की वजह कब्‍ज बताई गई थी। डॉक्‍टर भी प्रेग्‍नेंसी के बारे में पता नहीं लगा सके। लेकिन फरवरी के आखिर में जब पेट दर्द उठा और बाथरूम गई तो डिलीवरी हो गई। जबकि, 18 साल की उम्र से बर्थ कंट्रोल की दवा ले रही थी।

मार्ला के पिता केविन का कहना है कि उसे अक्‍सर पेट में दर्द होता था। उसका इलाज भी चला। मगर जब उस दिन मार्ला ने बच्चे को जन्म दिया तो हैरान रह गया। उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल से ले जाया गया, जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology