न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक दिन में पीती थी 15 सिगरेट, अब गल रही है उंगलियां

महिला ने कहा कि साल 2021 के अक्टूबर से ही उसके हाथों में बदलाव आने लगे थे। पहले तो उसके हाथों को तपमान में बदलाव को सहने में दिक्कत होने लगी और वो नरम पड़ने लगे। उसके बाद उंगलियां काली पड़ने लगी। डॉक्टर ने जांच की और पाया कि उनकी उंगलियों में ये बदलाव स्मोकिंग की वजह हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 3:19:28

एक दिन में पीती थी 15 सिगरेट, अब गल रही है उंगलियां

यह तो हम सभी जानते है कि सिगरेट पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। सिगरेट के धुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड हमारे ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को कम कर देती है। जिससे शरीर के सभी अंगों को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका की रहनेवाली एक 48 वर्षीय महिला के साथ भी हुआ। सिगरेट पीने की वजह से इस महिला की उंगलियां झड़ रही हैं। खास बात ये है कि इसका कोई इलाज भी नहीं है। पहले तो महिला की उंगलियों का रंग पर्पल से काला हो गया। फिर उंगलियां गलने लगी। महिला का नाम मेलिंडा जानसेन वैन वुरेन है।

महिला ने कहा कि साल 2021 के अक्टूबर से ही उसके हाथों में बदलाव आने लगे थे। पहले तो उसके हाथों को तपमान में बदलाव को सहने में दिक्कत होने लगी और वो नरम पड़ने लगे। उसके बाद उंगलियां काली पड़ने लगी। डॉक्टर ने जांच की और पाया कि उनकी उंगलियों में ये बदलाव स्मोकिंग की वजह हो रही है। खास बात ये है कि ये बीमारी बहुत ही दुर्लभ है। जिसमें छोटे और मध्यम ब्लड वेसल्स में खून का थक्का बनने लगता है और वो सूज जाते हैं।

दिनभर में पीती थी 15 सिगरेट

मेलिंडा को जब पता चला कि ये सब स्मोकिंग की वजह से हो रहा है तो उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वो 13 साल की उम्र से ही स्मोकिंग कर रही थीं। वह दिनभर में 15 सिगरेट पी जाती थीं। स्मोकिंग छोड़ने के बाद भी उनकी उंगलियां झड़ती जा रही हैं। उनकी दाहिने हाथ की 3 उंगलियों के ऊपरी हिस्से और बाएं हाथ की एक उंगली झड़ चुकी है।

मेलिंडा ने कहा- 'मैं अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं। मैं खाना नहीं बना पा रही हूं। साफ-सफाई करना, बालों में कंघी करना, नहाना, इनमें से कोई भी काम मैं नहीं कर पा रही हूं। मुझे दर्द से राहत नहीं मिल रहा है।'

मेलिंडा कहती हैं- 'मैं पर्सनल असिस्टेंट और एक क्वालिफाइड नेल टेक्नीशियन हूं। मैं अपने हाथों के काम के लिए जानी जाती थी लेकिन अब मैं वो नहीं कर सकती हूं। मैं पिछले अक्टूबर से लिख भी नहीं पा रही हूं।'

डॉक्टरों ने कहा कि इसका कोई इलाज नहीं है। उन्हें एक-एक कर के उंगलियों के गिरने का इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने उंगलियों के खुद-ब-खुद झड़ने का तरीका अपनाया है। मेलिंडा ने कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे चैलेंजिंग स्टेज है। इस बीमारी से मुकाबला करते हुए यहां तक पहुंचने में मैंने आंसूओं और बड़ी हिम्मत से काम लिया है। मेलिंडा अब लोगों को सिगरेट न पीने की सलाह दे रही हैं। ताकि किसी दूसरे के साथ ऐसा ना हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती