न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता-पिता की हिदायत से गई 11 दिन पहले बनी माँ की जान, पति ने पीया कीटनाशक

किसी ने सच ही कहा है शादी के बाद माता-पिता को बेटी के मामले में न बोलना चाहिए न उसे किसी प्रकार की हिदायत देनी चाहिए। कई बार यह हिदायत या दखलंदाजी बेटी का घर बर्बाद कर देती है। बेंगलुरु में ऐसी ही एक हिदायत ने बेटी को परलोक भिजवा दिया और दामाद को पुलिस थाने।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 3:22:02

माता-पिता की हिदायत से गई 11 दिन पहले बनी माँ की जान, पति ने पीया कीटनाशक

बेंगलुरु। किसी ने सच ही कहा है शादी के बाद माता-पिता को बेटी के मामले में न बोलना चाहिए न उसे किसी प्रकार की हिदायत देनी चाहिए। कई बार यह हिदायत या दखलंदाजी बेटी का घर बर्बाद कर देती है। बेंगलुरु में ऐसी ही एक हिदायत ने बेटी को परलोक भिजवा दिया और दामाद को पुलिस थाने।

मामला बेंगलुरू के चामराजनगर का है। एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को एक-दो नहीं करीब 150 बार कॉल किया। उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे अपनी पत्नी की वफादारी पर संदेह हो गया। इसके जवाब में उसने खौफनाक कदम उठाया और पत्नी की हत्या कर दी। आश्चर्यजनक बात यह है कि महिला ने हाल ही में अपने माता-पिता के घर पर एक लड़के को जन्म दिया था। 150 बार कॉल करने के बाद भी उसने जवाब नहीं दिया तो पति ने अपना आपा खो दिया। वह चामराजनगर शहर से 230 किमी की यात्रा कर होसकोटे के पास अपनी पत्नी के पैतृक घर पहुंचा। यहां उसने कीटनाशक पी लिया और सोमवार सुबह अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

24 वर्षीय मृतका प्रतिभा ने 11 दिन पहले होसकोटे के पास कलाथुर गांव में लड़के को जन्म दिया था। चामराजनगर के रामसमुद्र में चामराजनगर पूर्व पुलिस स्टेशन इलाके में रहने वाले आरोपी किशोर डी की हालत गंभीर है। उसने खुद को कोलार के तमाका स्थित आरएल जलप्पा अस्पताल में भर्ती कराया था। होसकोटे पुलिस ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने कहा कि किशोर को छुट्टी मिलने के बाद हिरासत में लिया जाएगा।

प्रतिभा बेट्टाहलासुर ग्राम पंचायत के सचिव सुब्रमणि की छोटी बेटी थी। बीई कंप्यूटर विज्ञान से वह स्नातक है। दोनों की 13 नवंबर, 2022 को शादी हुई थी। किशोर कोलार जिले के वीरपुरा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, किशोर को प्रतिभा के चरित्र पर संदेह था। वह नियमित रूप से उसके मैसेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच करता था। जो भी उसे संदेश भेजता था या वह उससे बात करता था या उसके अतीत के बारे में पूछताछ करता था। उसने अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाता था कि वह अपने कॉलेज के कुछ पुरुष साथियों के साथ घूम रही थी।

रविवार शाम को किशोर ने प्रतिभा को फोन किया और किसी बात पर उसे डांटने लगा। प्रतिभा रोने लगी। इसके बाद उसकी मां वेंकटलक्ष्मम्मा ने फोन उठाया और कॉल काट दी। उसने प्रतिभा से कहा कि अगर वह रोती रही तो उसके नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिभा किशोर की कॉल अटेंड न करें। अगली सुबह प्रतिभा को पता चला कि किशोर ने उसे 150 बार फोन किया था। प्रतिभा ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी।

पुलिस के मुताबिक, किशोर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रतिभा के पैतृक घर पहुंचे। जब वह घर आया तो वेंकटलक्ष्मम्मा छत पर जा रही थी। प्रतिभा और बच्ची घर की पहली मंजिल पर थे। पुलिस ने बताया कि किशोर ने पहले कीटनाशक खाया और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रतिभा की हत्या कर दी। वेंकटलक्ष्मम्मा नीचे आईं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खतरे को भांपते हुए उसने खटखटाना जारी रखा और किशोर से दरवाजा खोलने को कहा। 15 मिनट बाद उसने दरवाजा खोला।

मौके से भागने से पहले उसने वेंकटलक्षम्मा से कहा, "मैंने उसे मार डाला, मैंने उसे मार डाला।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?