न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेर को आंख दिखाना पड़ा भारी! पिंजरे के पास जाकर उकसाया, फिर जो हुआ...; Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स शेर को पिंजरे में उकसाता है और बदले में शेर का पंजा उसे गहरी चोट पहुंचाता है। वीडियो देख यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन और शख्स की मूर्खता पर बना रहे हैं मीम्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 11:58:55

 शेर को आंख दिखाना पड़ा भारी! पिंजरे के पास जाकर उकसाया, फिर जो हुआ...; Video

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, ये कहना बेहद मुश्किल है। इन दिनों एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो तहलका मचाए हुए है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। वीडियो में एक शख्स अपने होश से ज्यादा जोश और बेवकूफी दिखाता नजर आ रहा है। सामने पिंजरे में बैठा है जंगल का राजा शेर! बड़े और मजबूत पिंजरे के अंदर बैठे इस खतरनाक शेर के पास जाकर शख्स अजीबो-गरीब और नासमझ हरकतें करता है। कभी उसे आंख दिखाता है, तो कभी हाथ हिलाकर उसे चिढ़ाने और उकसाने की कोशिश करता है। शेर भी भला कैसे चुप रहता? उसने भी जोरदार दहाड़ लगाई, गुस्से में गुर्राया और पंजा लहराकर अपना भयानक गुस्सा जाहिर किया।

शेर से मजाक कर रहा था शख्स, फिर निकली चीखें और मच गया हड़कंप

इस पूरे खौफनाक ड्रामे का सबसे डरावना सीन तब आया जब शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए अपना हाथ पिंजरे के बेहद करीब ले जाकर शेर को और ज्यादा भड़काने की मूर्खता कर दी। तभी शेर ने अचानक झपट्टा मारा और उसके एक नुकीले नाखून ने सीधे उस शख्स के हाथ पर गहरी चोट कर दी। पल भर में उसके हाथ से खून की धार बहने लगी। दर्द इतना तेज और असहनीय था कि शख्स की जोरदार चीखें निकल पड़ीं। जो कुछ सेकंड पहले शेर से आंख मिलाकर खुद को बहादुर समझ रहा था, वही अब अपने घायल हाथ को पकड़े हुए इधर-उधर भागता नजर आया।

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि अगर शेर सचमुच हमला करने के मूड में होता तो शायद हालात और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते थे। लेकिन शेर ने सिर्फ पंजा घुमाया और उस शख्स को करारा सबक सिखा दिया कि जंगल के राजा से पंगा लेना किसी मूर्खता से कम नहीं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उस शख्स की मूर्खता पर चुटकियां ले रहे हैं तो कुछ इसे ‘कर्मा की जोरदार चपत’ बता रहे हैं।

यूजर्स ने लिए मजे, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को funnsidememes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और सैकड़ों ने लाइक भी किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई अभी तो शेर ने केवल 0.1 प्रतिशत ताकत दिखाई है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “हल्के में ले रहा था जंगल के राजा को।” एक और यूजर का कमेंट आया, “बैंड तो बज ही गया, अब जिंदगी में दोबारा ऐसी हरकत करने की गलती नहीं करेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह