अजीबोगरीब खाने से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे है। इसी कड़ी में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मीठी-मीठी स्ट्रॉबेरी को मसाला स्ट्रॉबेरी बनाकर बेचता हुआ दिखाई दे रहे है। ये वीडियो बांग्लादेश का है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स स्ट्रॉबेरी पूरा अचारी तड़का लगाकर लोगों के सामने पेश कर रहा है।













