जब भी कभी कोई खूंखार जानवर सामने आता हैं तो डर उठना स्वाभाविक हैं, खासतौर से जब बात शेर की हो तो। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें अपनी गायों को बचाने के लिए शख्स ने जिगरा दिखाया और शेर से भिड गया। इस शख्स ने अपने पालतू जानवरों को बचाने के लिए सीधा शेर से ही टक्कर ली और सिर्फ एक लकड़ी की मदद से जंगल के राजा को भाग खड़े होने पर मजबूर कर दिया। वीडियो देखने के बाद हर कोई इस शख्स की बहादुरी और उसके मजबूत जिगर की तारीफ करते नहीं थक रहा है।














