सोशल मीडिया पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए। वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह जमीन से 6326 फीट की ऊंचाई पर एक शख्स खतरनाक स्टंट कर रहा है। वीडियो में युवक मिडएयर रोपवॉक करते हुए नजर आ रहा है। जिस तरह से शख्स गुब्बारों के बीच बंधी रस्सी पर नंगे पैर चल रहा है उसने लोग सबको हैरान कर दिया। क्योंकि, अगर थोड़ा भी बैलेंस बिगड़ता तो परिणाम कितना खतरनाक हो सकता था इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।














