Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

30 वर्षों पहले टीचर ने किया था क्लास में अपमानित, शख्स ने 100 से ज्यादा बार चाकू घोंपकर लिया बदला

बेल्जियम से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को टीचर ने 30 वर्षों पहले क्लास में अपमानित किया था। तीस साल बाद उस शख्स ने अपने अपमान का खौफनाक बदला लिया। खबरों के मुताबिक, आरोपी ने शिक्षक पर 100 से ज्यादा बार चाकू से वार किया। वो उनके शरीर पर तब तक चाकू गोदता रहा जबतक उनकी मौत नहीं हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 4:44:33

30 वर्षों पहले टीचर ने किया था क्लास में अपमानित, शख्स ने 100 से ज्यादा बार चाकू घोंपकर लिया बदला

बेल्जियम से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को टीचर ने 30 वर्षों पहले क्लास में अपमानित किया था। तीस साल बाद उस शख्स ने अपने अपमान का खौफनाक बदला लिया। खबरों के मुताबिक, आरोपी ने शिक्षक पर 100 से ज्यादा बार चाकू से वार किया। वो उनके शरीर पर तब तक चाकू गोदता रहा जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। इस शख्स की उम्र 37 बरस है। प्राथमिक विद्यालय में उसने अपने शिक्षक द्वारा अपमानित महसूस किया था। साल 2020 में उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी

इस बात को उसने खुद कबूल लिया है। शख्स ने जांचकर्ताओं को बताया कि 1990 के दशक की शुरुआत में जब वह 7 साल की उम्र में छात्र थे, तो उनकी शिक्षक मारिया वेरलिंडन ने क्लास में कई बार उनपर टिप्पणियां की। जिससे वो अपमानित महसूस करता था। अब करीब 30 साल बाद उसने इनका बदला ले लिया है। 2020 में शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। एंटवर्प के पास हेरेंटल्स में उसके घर पर 59 वर्षीय वर्लिंडन की बर्बर हत्या कर दी गई थी।
शख्स ने अपना गुनाह कबूल किया

बेल्जियम पुलिस हत्यारे को खोजने में लगी थी। डीएनए नमूनों के बावजूद केस अनसुलझा था। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने उन्हें 101 बार चाकू मारा था। नकदी से भरा पर्स शिक्षक के शरीर के पास ही पड़ा था। जिससे पुलिस को यह पता चला कि केस चोरी डकैती का तो नहीं है। जब डीएनए के नमूने लिए गए उसके बाद शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की और जांच भी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology