न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक की जगह शख्स बांस के अंदर रखता था रूपये, 3 साल बाद जब इसे खोला तो सामने लगा पैसो का भंडार

युवक हर दिन बैंक की जगह बांस के अंदर रूपये रखता था और जब उसने इसे 3 साल बाद खोला तो उसके सामने पैसों का भंडार लग गया। मामला मलेशिया का हैं। यहां शख्स ने अपनी सपनों की राजकुमारी से शादी के लिए तीन साल तक पैसे जमा किये।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 6:50:32

बैंक की जगह शख्स बांस के अंदर रखता था रूपये, 3 साल बाद जब इसे खोला तो सामने लगा पैसो का भंडार

कहा जाता हैं कि व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर रखना चाहिए जो जरूरत पड़ने पर आपके काम आए। लोग इसके लिए बैंक में पैसे जमा करते हैं। हांलाकि सभी के पैसे जमा करने के अपने तरीके होते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जिसमें एक युवक हर दिन बैंक की जगह बांस के अंदर रूपये रखता था और जब उसने इसे 3 साल बाद खोला तो उसके सामने पैसों का भंडार लग गया। मामला मलेशिया का हैं। यहां शख्स ने अपनी सपनों की राजकुमारी से शादी के लिए तीन साल तक पैसे जमा किये। अब सेविंग्स के बाद उसने अपनी ड्रीम गर्ल से शादी रचा ली है। इन पैसों के इस्तेमाल से दोनों ने काफी ग्रैंड वेडिंग की। खुद शख्स ने बांस को फाड़ते हुए एक वीडियो बनाया और इसे अपने टिकटोक अकाउंट पर शेयर किया। लोग अपने प्यार के लिए इतने जूनून को दिखाने वाले वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

शख्स की पहचान फरहान सैम के तौर पर हुई। फरहान को एक लड़की से प्यार था। लेकिन उससे शादी के लिए उसे पहले अपने पास पैसे जमा करने थे। इसके लिए उसने एक बैम्बू ट्यूब के अंदर हर दिन सौ रूपये बचाने शुरू किये। कभी वो ट्यूब में सौ का नोट डालता था, कभी दो सौ का। इस तरह उसने करीब तीन साल तक इस ट्यूब में पैसे डाले। आखिरकार तीन साल बाद जब उसने ट्यूब को फाड़ा तब जाकर उसके पास इतने पैसे जमा हो गए कि वो अपने प्यार से शादी रचा पाया।

फरहान बीते 11 साल से इस लड़की को डेट कर रहा था। उसने पैसे जमा करने के लिए बांस का इस्तेमाल किया। फरहान ने इसकी वजह भी लोगों को बताई। दरअसल, फरहान का कहना है कि अगर उसने गुल्लक या बैंक में पैसे जमा किये होते तो जरुरत पर वो इसे निकाल भी सकता था। लेकिन बांस के ट्यूब से वो पैसे तभी निकाल सकता था जब उसे फाड़ा जाता। इस वजह से उसने बांस का इस्तेमाल किया। तीन साल में उसके पास काफी पैसे जमा हो गए जिससे उसने धूमधाम से अपनी मोहब्बत से शादी कर ली। पैसे जमा करने की बात फरहान ने अपनी प्रेमिका से भी छिपाई। तीन साल बाद बुलाकर उसने बांस को फाड़ा और इन पैसों से अपनी प्रेमिका को चकित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती