न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिद्द के आगे किस्मत ने टेके घुटने, 30 साल से एक ही नंबर पर लॉटरी खेल रहा शख्स बना अरबपति

हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 30 साल से लॉटरी खेल रहा हैं वो भी एक ही नंबर पर।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 5:55:09

जिद्द के आगे किस्मत ने टेके घुटने, 30 साल से एक ही नंबर पर लॉटरी खेल रहा शख्स बना अरबपति

कई लोगों को अपनी किस्मत आजमाने का बड़ा शौक होता हैं और वे लॉटरी खेलना पसंद करते हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 30 साल से लॉटरी खेल रहा हैं वो भी एक ही नंबर पर। ऐसे में उसकी जिद्द के आगे किस्मत ने घुटने टेक दिए और अब उसकी लॉटरी लग गई और वह अरबपति बन गया। अमेरिका के मिशिगन के इस व्यक्ति की अब किस्मत चमकी हैं। शख्स का नाम उजागर नहीं किया गया है। लेकिन उसने 18.41 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीता है। यह रकम भारतीय करेंसी में लगभग 1,36,48,77,818 रुपये के आस पास बैठती है। 1991 से बंदे का एक ही नंबर के सेट पर बार-बार लॉटरी खेलना रंग लाया और अब वो अरबपति बन गया।

शख्स ने लॉटरी अधिकारियों को बताया, ‘मैं साल 1991 ने नंबरों के इस सेट के साथ लॉटरी खेल रहा हूं, और शायद ही कभी कोई ड्रॉ छोड़ा है। मैंने कई बार नंबरों के नए सेट के साथ खेलने के बारे में भी सोचा, लेकिन अंत में हर बार पुराने सेट के साथ ही खेलने का फैसला किया।’ उन्होंने आगे कहा, ड्रॉ की रात मैंने सोने से पहले अपने नंबर्स चेक किए। जब मैंने नंबर्स के सेट को पहचान लिया, तो दर्जनों बार अपना टिकट चेक किया और हक्का-बक्का रह गया!’

अपने प्राइज के लिए 61 साल के जैकपॉट विनर ने लॉटरी हेडक्वाटर का दौरा किया। उन्होंने जीत की लगभग 11.7 मिलियन डॉलर की रकम को नगद लेने का विकल्प चुना है। वो इस रकम का एक हिस्सा परिवार के साथ शेयर करने, कुछ दान करने और बाकी पैसे को बचाने की सोच रहे हैं। वो कहते हैं- मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैं जीत गया। मुझे खुशी है कि मैं इस नंबर के सेट के साथ बना रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त

तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?

गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग

बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’

MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन

रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास

सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर

लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा

रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा

ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा

IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब