
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान लोगों को डर रहता हैं कि उन्होंने जो आर्डर किया हैं उसकी जगह गलत प्रोडक्ट ना डिलीवर हो जाए। खासतौर से मोबाइल की जगह साबुन की टिकिया के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन आज एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जहां ग्राहक की किस्मत चमक गई और माउथवाश की जगह अमेजन ने मोबाइल फोन डिलीवर कर डाला। अब कई लोग कम्पनी को उल्लू बता रहे हैं तो कई लोग लोकेश को लकी कह रहे हैं।
Hello @amazonIN Ordered a colgate mouth wash via ORDER # 406-9391383-4717957 and instead of that got a @RedmiIndia note 10. Since mouth was in a consumable product returns are restricted and am unable to request for return via the app(1/2) pic.twitter.com/nPYGgBGNSR
— Lokesh Daga (@lokeshdaga) May 13, 2021
आप सभी ने सुना होगा अक्सर लोग महंगा मोबाइल फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट से ऑर्डर करते हैं लेकिन कई बार उनके साथ धोखा हो जाता है। ऐसे में कई बार बॉक्स में से साबुन या फिर ईंट जैसे कुछ प्रोडक्ट निकला। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ है बल्कि इस बार तो ग्राहक की किस्मत ही चमक गई। जी दरअसल इस बार ई-कॉमर्स साइट से ऐसी गलती हुई कि जिसके बारे में जानकर लोग हैरान होने की जगह हंसते नजर आ रहे हैं।
जी दरअसल यह मामला मुंबई का है जहाँ के एक शख्स ने Amazon से माउथवॉश ऑर्डर किया, जिसकी कीमत 500 रुपए से भी कम है लेकिन, जब बॉक्स ओपन किया तो उसके सामने लगभग 13 हजार का Redmi Note 10 रखा था। वही यह देखने के बाद ट्विटर पर शख्स ने इस बात की जानकारी कंपनी को टैग कर दी है। जी दरअसल Lokesh ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की और ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी और स्मार्टफोन कंपनी दोनों को टैग किया।














