न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल: बेटी के आने की खुशी, पानीपुरी वाले ने फ्री में खिलाए 50000 गोलगप्पे

भोपाल में एक बेटी के जन्म पर उसके पिता ने ऐसा अनोखा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। बेटी के जन्म के बाद पिता ने कोलार इलाके में लोगों को 50000 पानीपुरी फ्री में खिलाई। इसके लिए 5 घंटे तक 10 स्टॉल लगाए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 3:14:54

भोपाल: बेटी के आने की खुशी, पानीपुरी वाले ने फ्री में खिलाए 50000 गोलगप्पे

भोपाल में एक बेटी के जन्म पर उसके पिता ने ऐसा अनोखा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। बेटी के जन्म के बाद पिता ने कोलार इलाके में लोगों को 50000 पानीपुरी फ्री में खिलाई। इसके लिए 5 घंटे तक 10 स्टॉल लगाए थे। लोगों को फ्री पानीपुरी खिलाने का कार्यक्रम रविवार यानी 12 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चला। एक पिता के इस अनूठे जश्न में लोग भी पानीपुरी खाने के लिए कतार में खड़े हुए। इसको लेकर अलग से व्यवस्था भी की थी। दुकान के बाहर टेंट लगाया गया था।

कोलार रोड पर रहने वाले अंचल गुप्ता के घर में 17 अगस्त को बेटी ने जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम 'अनोखी' रखा है। उनका दो साल का बेटा भी है। बेटी के जन्म के पहले ही उन्होंने सोच लिया था कि बेटी का जश्न बड़े अनोखे तरीके से मनाएंगे। इसके साथ ही वे यह भी संदेश देना चाहते थे कि बेटी से बड़ी खुशी जीवन में कोई नहीं है। पत्नी और परिवार की सलाह पर उन्होंने एक दिन के लिए पानीपुरी फ्री करने का निर्णय लिया। ज्यादा से ज्यादा लोग फ्री में पानीपुरी खा सकें इसके लिए 10 स्टॉल लगाए थे। इस पूरे आयोजन में उनके परिवार और दोस्तों ने उनका सहयोग किया। पांच घंटे के दौरान उन्होंने लोगों को 50000 पानीपुरी खिलाई।

अंचल ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद बेटी की चाह थी लेकिन पहला बेटा हुआ। उसके दो साल बाद घर में बेटी ने जन्म लिया। अंचल मूलत: रायसेन की देवरी के रहने वाले हैं। वे बताते हैं कि कोलार में बीते 14 साल से पानीपुरी लोगों को खिला रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब 5 हजार पानीपुरी की बिक्री करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी