तबियत खराब होती है तो हम डॉक्टर के पास जाते है और जांच के बाद परेशानी की असली वजह का पता चलता है उसी तरह जानवरों को शरीर की आंतरिक समस्या हो जाती है, जिसके बारे में वह बता नहीं सकते। ऐसे में उनकी जांच के बाद ही मालूम पड़ सकता है। लंदन में स्थित जू ने कुछ ऐसा ही किया, जब एक शेर को परेशानी का सामना करना पड़ा।
![शेर की बिगड़ी तबियत, हुआ CT स्कैन, तस्वीरों को देख लोगों को हुई हैरानी lion ct scan photos viral]()
भानु नाम के शेर को जैसे ही कान के संक्रमण की समस्या हुआ तो इलाज के लिए CT स्कैन कराया गया। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसकों देखने के बाद लोग दंग रह गए है। लंदन चिड़ियाघर में यह पहला स्कैनर है जो शेर की जांच के लिए रखा गया है।
![शेर की बिगड़ी तबियत, हुआ CT स्कैन, तस्वीरों को देख लोगों को हुई हैरानी lion ct scan photos viral]()
कान के संक्रमण से पीड़ित एक भानु को पहले बेहोश किया गया था। पशु चिकित्सक टैना स्ट्राइक ने कहा कि भानु ट्यूमर से परेशान है, वह इसका सामना नहीं कर पा रहा था। हम इलाज करना चाहते थे।
उन्होंने कहा, 'भानु लुप्तप्राय एशियाई शेरों के लिए यूरोपीय वाइड ब्रीडिंग प्रोग्राम का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। वह सबसे अच्छी देखभाल का हकदार था, इसलिए हमने पूरी तरह से वीआईपी उपचार की व्यवस्था की।'
![शेर की बिगड़ी तबियत, हुआ CT स्कैन, तस्वीरों को देख लोगों को हुई हैरानी lion ct scan photos viral]()
पशु चिकित्सक टैना स्ट्राइक ने कहा, 'पहली बार एक बड़ी बिल्ली के लिए एक स्कैनर लाया गया, ताकि हम उसके कान की गहराई में देख सकें, इलाज के लिए उसे यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है। 12 वर्षीय भानु अब ओरल मेडिकेशन पर है।' सोशल मीडिया पर शेर के इलाज की कई फोटोज सामने आई है।