रेलवे स्टेशन पर दौड़-दौड़कर नाचने लगी लड़की, वीडियो देख लोग बोले - बहन रहम कर...
मुंबई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ऐसा डांस कर रही है कि उसका अंदाज देखकर आप माथा पकड़ लेंगे। लड़की का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 05 Apr 2023 10:59:11
मुंबई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ऐसा डांस कर रही है कि उसका अंदाज देखकर आप माथा पकड़ लेंगे। लड़की का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
seemakanojiya87 नाम के Instagram अकाउंट पर 30 मार्च को इस डांस वीडियो को पोस्ट किया गया, जिसे देखकर आप कहेंगे- दीदी डांस कर रही हो या डरा रही हो? इस डांस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 42 हजार से ज्यादा लाइक्स और 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि लाल रंग की टीशर्ट और काले रंग की पैंट पहने एक लड़की स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नाच रही है। उसका डांस ऐसा है कि प्लेटफॉर्म से गुजर रहे यात्रियों को समस्या हो रही है। कुछ लोग तो ठहरकर लड़की को देखने लगते हैं।