बारात में लड़के ने दिखाए ऐसे डांस मूव्स, वीडियो देखने के बाद आपके लिए हंसी रोक पाना होगा मुश्किल
शादियों में लोग बारात में ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करते है जिसको देखने के बाद हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। ऐसे में एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 06 Sep 2021 5:05:52
शादियों में लोग बारात में ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करते है जिसको देखने के बाद हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। ऐसे में एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इस डांस वीडियो में शख्स का रिएक्शन और उसके स्टेप्स देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी विवाह समारोह का मालूम होता है जिसेे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने पसंद किया है।
करीब 20 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह में डीजे बज रहे हैं। लोग अपने-अपने स्टाइल में नाच रहे हैं, मगर इसमें एक शख्स के डांस ने सबका ध्यान खींचा। वीडियो में नजर आ रहा शख्स शुरुआत में शांत खड़ा दिखाई देता है। एकाएक वो बुरी तरह हंसने लगा और चंद कदम पीछे हटकर अपने स्टाइल में डांस शुरू कर दिया।