शादी में साली संग जीजा ने लगाए ठुमके, देखकर सीटियां बजाने लगे बाराती; VIDEO VIRAL
शादी में जीजा और साली के बीच नोंक-झोंक किसे नहीं देखना पसंद है। दूल्हे की एंट्री के वक्त से लेकर जूता चुराई और विदाई तक, जीजा और साली के बीच बनने वाली नई-नई बॉन्डिंग बेहद ही रोचक होती है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 12 Oct 2021 12:09:48
शादी में जीजा और साली के बीच नोंक-झोंक किसे नहीं देखना पसंद है। दूल्हे की एंट्री के वक्त से लेकर जूता चुराई और विदाई तक, जीजा और साली के बीच बनने वाली नई-नई बॉन्डिंग बेहद ही रोचक होती है। जीजा और साली की बॉन्डिंग के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ऐसे में एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि शादी के मौके पर साली अपने जीजाजी (Jija Saali) के साथ डांस करने के लिए उन्हें पकड़कर डांस फ्लोर तक लेकर आ गई। पंजाबी गाना बजते ही साली भंगड़ा करने लगती है। उसके बाद जीजा भी साली का साथ डांस करना शुरू कर देते है। पंजाबी सॉन्ग पर दोनों ही झमाझम डांस करने लगे।