इस दुनिया में हुनरबाजों की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत होती हैं तो एक सही मौके की जहां शख्स अपना हुनर दिखा सके। इस दुनिया में कई लोग हैं जो अपने अनोखे हुनर के लिए जाने जाते हैं और वे हर किसी को हैरान करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं जापान के रहने वाले आर्टिस्ट यूटो यामागूची के साथ जो कि बिना कैंची और बिना किसी चीज का इस्तेमाल किए किसी भी चीज का शेप देने में माहिर है। ये कलाकार अपनी कला के जरिए किताबों के पन्नों को मोड़कर एक नया रुप देने में माहिर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये किताब के पन्नों को नया रुप देने के लिए ना तो किसी कैंची का इस्तेमाल करते हैं ना ही किसी अन्य औजार का वो पन्नों को मोड़कर कभी किसी का चेहरा बना देते हैं तो कभी शब्द उकेर देते हैं।
![शख्स के इस हुनर को देखकर हर कोई रह जाता हैं हैरान, कागज के पन्नों को मोड़ बनाता हैं गजब की कलाकृति weird news,weird art,japan,yuto yamaguchi,sculpture by folding books]()
वो अपनी इन आर्टिस्टिक किताबों को बेचते भी हैं और उनके हजारों चाहने वाले खरीद लेते हैं। इंटरनेट की दुनिया में यूजर्स उनके 3डी स्कल्पचर देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यूट्यूब पर डेली आर्ट बॉक्स नाम के एक यूट्यूब चैनल पर उनके हुनर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में उन्होंने आयरन मैन का चेहरा बनाया है कहीं फूल बनाया है। लोग ना सिर्फ उनकी कलाकारी को देख हैरान होते हैं बल्कि अपने कमेंट्स के जरिए उनकी खूब तारीफ भी करते हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स के अपना-अपना रिएक्शन दिया। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ कलाकार की ये कला बेहद अनोखी इस कलाकृति को देख ऐसा लग रहा है कि आर्टिस्ट ने इसे कट कर के बनाया है। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि ऐसे वीडियोज का ट्यूटोरियल भी बनाएं जिससे लोग सीख सकें। एक अन्य महिला यूजर ने इस वीडियो पर अपनी हैरानी दर्ज करवाते हुए लिखा, ‘ शख्स की कला ने वकाई बड़ी अनोखी है। इंस्टाग्राम पर भी लोगों ने उन्हें टैग कर उनके हुनर से जुड़ी फोटोज को शेयर किया है। ओरू फन नाम की उनकी एक एट्स शॉप है जिसमें वो अपनी इन कलाकृतियों को बेचते हैं।