न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा विवाह: सात फेरे होंगे-मांग में सिंदूर लेकिन नहीं होगा दूल्हा, गुजरात की ये लड़की खुद से करने जा रही शादी

हर लड़की की तरह गुजरात की रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु भी अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं। 11 जून को होने वाली इस शादी के लिए क्षमा ने लहंगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब बुक किया है। लेकिन इस शादी की एक खास बात ये है कि इसमें कोई दूल्हा नहीं होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jun 2022 11:12:22

अनोखा विवाह: सात फेरे होंगे-मांग में सिंदूर लेकिन नहीं होगा दूल्हा, गुजरात की ये लड़की खुद से करने जा रही शादी

हर लड़की की तरह गुजरात की रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु भी अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं। 11 जून को होने वाली इस शादी के लिए क्षमा ने लहंगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब बुक किया है। लेकिन इस शादी की एक खास बात ये है कि इसमें कोई दूल्हा नहीं होगा। जी हाँ, यह जानकर आपको थोड़ी हैरानी तो हुई होगी लेकिन यह सच है क्षमा बिना दूल्हे के शादी रचाने जा रही है। क्षमा फेरे लेने तक सभी रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगी। यहां तक कि वे सिंदूर तक लगाएंगी। लेकिन शादी में न दूल्हा होगा और न ही बारात।

क्यों लिया खुद से शादी करने का फैसला?

TOI से बातचीत में क्षमा ने बताया, दुल्हन बनना हमेशा के लिए उसका सपना रहा है लेकिन वे कभी कभी शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या किसी देश की महिला खुद से शादी की है। लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला। क्षमा ने कहा कि वे देश में सोलो शादी करने वाली शायद पहली लड़की के तौर पर उदाहरण स्थापित करेंगी।

क्षमा की शादी गोत्री के एक मंदिर से होगी। शादी में लेने के लिए खुद से 5 कसमें लिखी हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर गोवा जाएंगी। वह दो हफ्ते तक गोवा में रहेंगी।

क्षमा प्राइवेट फर्म में नौकरी करती हैं। उन्होंने कहा, 'खुद से शादी करना खुद के लिए, बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का काम है। लोग ऐसे किसी व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया।'

उन्होंने कहा, 'खुद से शादी करने को कुछ लोग अप्रासंगिक मान सकते हैं। लेकिन मैं जो दिखाना चाहती हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं।'

उन्होंने कहा, 'उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने शादी के लिए आशीर्वाद दिया।'

क्या है सोलोगैमी या ऑटोगैमी?

सोलोगैमी या ऑटोगैमी एक व्यक्ति द्वारा खुद से शादी करने को कहा जाता है। सोलोगैमी के समर्थकों का तर्क है कि खुद से शादी करने स्वयं की अहमियत की पुष्टि करना है। यह एक खुशहाल जीवन की ओर ले जाता है। इसे स्व विवाह भी कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती