न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में नीलाम होने जा रहा सोने का टॉयलेट, शुरुआती बोली रखी गई 83 करोड़ रुपये

अमेरिका में जल्द ही एक अनोखी नीलामी होने जा रही है — जहां ठोस सोने से बना टॉयलेट 83 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर बोली के लिए रखा जाएगा। इटैलियन कलाकार मॉरिजियो कैटेलन की यह कलाकृति ‘अमेरिका’ नाम से प्रसिद्ध है और समाज में अमीर-गरीब के फर्क पर व्यंग्य करती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 9:39:55

अमेरिका में नीलाम होने जा रहा सोने का टॉयलेट, शुरुआती बोली रखी गई 83 करोड़ रुपये

आपने अब तक पेंटिंग्स, मूर्तियों या प्राचीन वस्तुओं की नीलामी के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक टॉयलेट सीट भी करोड़ों रुपये में बिक सकती है? जी हां, लंदन में तैयार किया गया एक अनोखा गोल्ड टॉयलेट अब नीलामी के लिए रखा जा रहा है, जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान है। यह शानदार टॉयलेट सीट पूरी तरह ठोस सोने से बनी हुई है और इसे इटली के मशहूर कलाकार मॉरिजियो कैटेलन (Maurizio Cattelan) ने बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि इस कलाकृति का नाम उन्होंने ‘अमेरिका’ रखा है।

न्यूयॉर्क में होगी नीलामी

यह अनमोल टॉयलेट न्यूयॉर्क स्थित सॉथबी (Sotheby’s) नीलामी घर में रखा जाएगा। इसकी शुरुआती बोली 10 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 83 करोड़ रुपये तय की गई है। कैटेलन का कहना है कि इस कलाकृति के पीछे एक गहरा संदेश छिपा है — “दिखावे और विलासिता का कोई असली अर्थ नहीं होता। टॉयलेट चाहे सोने का हो या मिट्टी का, उसका उद्देश्य एक ही रहता है।” उनके मुताबिक, यह कलाकृति समाज में अमीर और गरीब के बीच की खाई को दर्शाती है।

101 किलो सोने से बनी यह कलाकृति

जानकारी के अनुसार, इस टॉयलेट को तैयार करने में 101 किलोग्राम शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि यह केवल डिजाइनर शोपीस नहीं, बल्कि पूरी तरह फंक्शनल टॉयलेट है। 2016 में इसे गगनहाइम म्यूजियम में आम जनता के लिए खोला गया था, जहां एक लाख से अधिक लोगों ने इसका उपयोग किया था। बाद में, 2019 में इसे इंग्लैंड के ब्लेनहीम पैलेस में लगाया गया, लेकिन वहां से यह रहस्यमय तरीके से चोरी हो गया था।

डोनाल्ड ट्रंप को मिला था ऑफर

दिलचस्प रूप से, कलाकार कैटेलन ने उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह गोल्ड टॉयलेट व्हाइट हाउस में रखने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

विवादों से रहा है कलाकार का रिश्ता

मॉरिजियो कैटेलन का नाम विवादों से नया नहीं है। उन्होंने एक बार एक केले को दीवार पर टेप से चिपकाकर ‘कॉमेडियन’ नाम की कलाकृति के रूप में पेश किया था, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी। इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य कलाकृति में घुटनों पर झुके हुए हिटलर को दर्शाया था, जिसे बाद में 17.2 मिलियन डॉलर में बेचा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह