सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में से कुछ ऐसे होते हैं जो हैरान करने के साथ ही डराने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा हैं जिसमें लड़की ने अपने बालों में बैंड की जगह सांप लगा रखा था और इसी के साथ ही वह मॉल में पहुंच गई। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।














