चीता धरती पर पाया जाने वाला सबसे तेज जानवर है, जो मात्र तीन सेकंड के भीतर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इतने खूंखार जानवर को अपने सामने देखकर ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। जहां जंगल का बड़े से बड़ा खूंखार जानवर भी चीता के आगे खौफ खाता है और दूर से ही भाग जाता है, वहीं इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को सोच में डाल दिया है। इस वीडियो में एक लड़की इस खूंखार जानवर को किस करती नजर आ रही है। सबसे हैरान करने वाली चीज है लड़की के किस के बाद चीते का रिएक्शन।














