अपने पालतू जानवरों से सभी प्यार करते हैं और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखते है। पालतू जानवर को प्यार करने के लिए उसे गले भी लगाते हैं तो चूमते भी हैं और जानवर भी आपको प्यार करता हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां सोशल मीडिया पर एक लड़की आराम से अपने पालतू कुत्ते के साथ तस्वीर लेती नजर आई। लेकिन अचानक ही कुत्ते ने लड़की पर हमला बोल दिया और उसका चेहरा बिगड़ दिया। अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों को देख लोग समझा रहे हैं कि अपने पालतू जानवर से उचित दूरी बनाकर रखे।
![प्यारे पालतू कुत्ते ने किया चेहरे का ऐसा हाल, शायद ही कभी भूल पाएगी लड़की weird news,weird incident,pet dog,dog bite]()
लारा संसों मुस्कुराते हुए जर्मन शेफर्ड के साथ तस्वीर क्लिक करा रही थी। शुरुआती कुछ तस्वीर में तो कुत्ता काफी शांत नजर आ रहा था। किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी कि आने वाले कुछ सेकण्ड्स में कुत्ता अपनी मालकिन पर ही अटैक कर देगा। इन तस्वीर को खिंचवाते ही अचानक कुत्ता गुस्से से भर गया। उसने अपने माथे पर सिर टिकाकर तस्वीर खिंचवा रही लारा पर हमला बोल दिया। जर्मन शेफर्ड ने लारा के चेहरे को अपने मुंह में भरकर उसपर दांत गड़ा दिए। लड़की को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका प्यारा कुत्ता उस पर अटैक कर देगा। देखते ही देखते वो दर्द से चीखने लगी। उसके साथ मौजूद दोस्त ने बीच में आकर किसी तरह वहां से कुत्ते को भगाया।
जर्मन शेफर्ड के इस हमले में लारा बुरी तरह घायल हो गई और उसके माथे के किनारे और होंठ के पास गहरे जख्म हो गए। लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके चेहरे पर कई टांके लगाए गए। लारा का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया।