आज के समय में तकनिकी और कई प्रयोगों के चलते उन्नत किस्म की फसलें बाजार में देखने को मिल रही हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला नींबू देखने को मिला हैं जो इतना बड़ा है कि एक हाथ में आसानी से ना समा पाता हैं। आमतौर पर नींबू 30 से 40 ग्राम के देखने को मिलते हैं। लेकिन इस अनोखे नींबू का वजन 2.6 किलोग्राम हैं। यह नींबू ऑस्ट्रेलिया में पाया गया है। जहां इसे एक कपल ने अपने गार्डन में उगाया है। रिपोर्ट्स की माने तो जिस कपल ने इस नींबू को उगाया है। उन्होंने इसे मेसिला पालिनकास नाम की लोकल शेफ को दे दिया है। मेलिसा इथॉस देली एंड डाइनिंग रूम की मालिकन भी हैं। इस विशालकाय नींबू को दुनिया के सामने लाने का काम मेलिसा ने ही किया है।














