सोशल मीडिया पर हर दिन वायरल होने वाले वीडियो में से कुछ ऐसे होते हैं जो हंसाने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो शादी समारोह का वायरल हो रहा हैं जिसमें मेहमानों का स्वागत इस तरह किया जा रहा हैं कि आपको भी हंसी आने लगेगी। यूं तो मेहमानों पर इत्र और फूलों की बारिश करना नया ट्रेंड नहीं है, लेकिन जिस तरह इस वीडियो में मेहमानों पर फूल बरसाए जा रहे हैं, वो तरीका अजीबोगरीब है। शादी में बैठे मेहमान अपने इस मज़ेदार स्वागत से काफी खुश हैं और सबके चेहरे पर हंसी देखी जा सकती है।आप भी ये वीडियो ज़रूर देखिए, क्योंकि फूल बरसाने का तरीका इतना अजीबोगरीब है, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।














