न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां 58 बंदरों को किया गया 14 दिन के लिए क्वारंटाइन, वजह कर देगी आपको भी हैरान

दिल्ली के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां 58 बंदरों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 1:57:37

यहां 58 बंदरों को किया गया 14 दिन के लिए क्वारंटाइन, वजह कर देगी आपको भी हैरान

इस कोरोनाकाल में क्वारंटाइन शब्द बेहद आम हो चुका हैं। जो कोई भी कोरोना संदिग्ध पाया जाता हैं उसे 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाता हैं। यह इंसानों के लिए हैं। लेकिन दिल्ली के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां 58 बंदरों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया हैं। इससे जुड़ा पूरा मामला बेहद हैरान करने वाला हैं। दरअसल ये बंदर छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में सरदार पटेल केयर सेंटर से पकडे गए हैं और विभाग को आशंका थी कि बंदर कोरोना मरीज का भोजन और कपड़े इत्यादि उठा रहे थे उनमें संक्रमण का खतरा हो सकता है। इस कारण वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उन्हें अलग रखने के लिए यह कदम उठाया है, ताकि अभ्यारण्य के अन्य जानवरों में कोरोना का संक्रमण न फैल पाए।

अत्यधिक संक्रमित इलाकों से पकड़े जाने के कारण विभाग को यह आशंका थी कि बंदरों में भी कोरोना संक्रमण हो सकता है। इसलिए वन विभाग की टीम ने इन बंदरों को तुगलकाबाद के पशु बचाव केंद्र में क्वारंटाइन किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए इनमें से किसी भी बंदर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। विभाग ने अब तक 20 बंदरों के एंटिजन टेस्ट किए हैं, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी के 30 बंदर अभी भी आइसोलेशन में ही हैं। आगे भी जो बंदर इस परिसर से पकड़े जाएंगे उन्हें भी जंगल में छोड़ने से पहले क्वारंटाइन किया जाएगा। असोला भाटी वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुए, नीलगाय, सियार और साही आदि जानवर रहते हैं।

बंदरों से बचने के लिए लगाए लंगूर के कटआउट

सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में बंदर न आएं, इसके लिए यहां लंगूरों के कटआउट लगाए गए हैं। इस सेंटर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र होने के साथ यहां जंगल भी हैं, जहां से काफी संख्या में बंदर इस कोविड सेंटर पर खाने की तलाश में पहुंच रहे हैं जो मरीजों के खाने का सामान उठा ले जाते हैं। बंदर मरीजों के लिए खतरा भी बने हुए हैं। मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नई पहल की है। इस पूरे सेंटर में जगह-जगह लंगूरों के कट आउट लगाए गए हैं, ताकि इनको देखकर बंदर यहां न आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स