Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चोरी हुए 13.45 लाख के सोने के बदले पुलिस ने दिया डेढ़ करोड़ का सोना, जानें हैरान कर देने वाला मामला

हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं मुंबई से जहां एक परिवार का 13.45 लाख का सोना चोर चुराकर ले गए थे लेकिन अब पुलिस ने उन्हें डेढ़ करोड़ का सोना दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 7:47:53

चोरी हुए 13.45 लाख के सोने के बदले पुलिस ने दिया डेढ़ करोड़ का सोना, जानें हैरान कर देने वाला मामला

जब भी कभी घर से कोई सामान चोरी होता हैं और पुलिस उसे बरामद करती हैं तो वह सामान एक प्रक्रिया के बाद उसके मालिक को लौटा दिया जाता हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं मुंबई से जहां एक परिवार का 13.45 लाख का सोना चोर चुराकर ले गए थे लेकिन अब पुलिस ने उन्हें डेढ़ करोड़ का सोना दिया हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता हैं! इसके पीछे एक हैरान करने वाली कहानी हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
जी दरअसल इस पूरे मामले में मिली जानकारी के तहत, कुलाबा में रहने वाले अर्जुन दस्वानी के घर साल 1998 में चोरी हुई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया था और सोने के जेवरात और पुराने सोने के सिक्के चोरी किए थे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले की सुनवाई को दौरान कोर्ट ने आदेश दिए थे कि जब तक बाकी दो आरोपी पकड़े ना जाएं चोरी की सामान मालिकों को नहीं सौंपा जाएगा। वहीं साल 2007 में अर्जुन दस्वानी की मौत हो गई और इसके बाद परिवार सोना चोरी के मामले को लगभग भूल चुका था। हालाँकि बीते साल कोर्ट ने मुंबई पुलिस को चोरी का सोना इसके मालिकों को सौपने की इजाजत दे दी। इस पूरे मामले के बारे में मुंबई पुलिस के एसीपी पांडुरंग शिंदे ने बताया कि साल 2002 से ही वो सोना पुलिस के पास था। बीते साल पुलिस कमिश्नर ने हमें एक अभियान चलाने को बोला था कि जिनका चोरी गया सोना बरामद हुआ था वो उनके मालिकों को लौटा दिया जाए। हमने इस बारे में सोने के मालिक की मदद से कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने परमिशन दी और सोना उनके मालिक को लौटाया गया। वहीं अब सोना वापस मिलने से दस्वानी परिवार खुश है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोने के कीमत करोड़ों में होने के साथ-साथ उन्हें अपने पूर्वजों की धरोहर भी वापस मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology