लिफ्ट में बैठकर दुल्हन ने पी शराब, देखें ये मस्ती भरा वीडियो
वीडियो में दिख रही यह बोल्ड दुल्हन अपने शांत और मजाकिया रवैये के चलते वायरल हो रही है। दरअसल दुल्हन ने बहुत भारी लहंगा पहने हुए है जिसके कारण वह फर्श पर बैठ गई है
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 18 Aug 2021 1:32:59
सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के अद्भुत, शांत, मजेदार और अजीबोगरीब काम करने वाले वीडियो की भरमार है। इसी कड़ी में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दिख रही यह बोल्ड दुल्हन अपने शांत और मजाकिया रवैये के चलते वायरल हो रही है। दरअसल दुल्हन ने बहुत भारी लहंगा पहने हुए है जिसके कारण वह फर्श पर बैठ गई है। वहीं बैठे-बैठे ही वह नाच रही है और ग्लास में वाइन के मजे भी ले रही है। यह वीडियो लिफ्ट में शूट किया गया है।