सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों से जुड़े वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। लोग भी इन वीडियो को बड़ी चाव से देखते है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन मंडप के बीच अपने होने वाली पति को पिटते हुए नजर आ रही है। इस पिटाई का कारण जान कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल, दूल्हा अपनी शादी में गुटका खा कर पहुंचा था जिसकी खबर दुल्हन को लग गई। दुल्हन ने गुस्से में आकर दुल्हे को सबके सामने चाटा लगा दिया और गुटखा थूककर आने को कहा।














