वेडिंग स्टेज पर पुश-अप्स लगाने लगे दूल्हा-दुल्हन, देख हैरान हुए मेहमान, वायरल हुआ वीडियो
ऐसे में दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने वेडिंग स्टेज से एक साथ पुशअप्स लगाते दिखाई दे रहे हैं
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 28 Aug 2021 11:49:54
सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे है। इन वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने वेडिंग स्टेज से एक साथ पुशअप्स लगाते दिखाई दे रहे हैं। Witty_Wedding नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने वीडियो शेयर किया और लिखा, 'जब आप दोनों एक ही खून से बने हों ❤️अपनी शादी के मंच पर पुश-अप्स?'