सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन के डांस के कई वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहे है। इनमें से एक वीडियो लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किया है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक दूल्हा अपने डांस के फनी स्टाइल से दुल्हन को इंप्रेस करने की कोशिश करता हुआ नजर आता है, मगर इसके बाद दुल्हन जो डांस करती है वो देखना लायक है। वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा अपने दोनों हाथ कमर पर रखकर डांस के कुछ स्टेप्स कर रहा है।














