सोशल मीडिया पर कुत्ते के बच्चों यानी पिल्लों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुत्ते के बच्चे एक पिंजरे में बंद दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक पिल्ले की गर्दन पिंजरे में फंस जाती है। इसके बाद जो हुआ उसको देखकर आप दंग रह जाएंगे।
पिंजरे में फंस जाती है पिल्ले की गर्दन
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कुछ कुत्ते के बच्चे एक पिंजरे में बंद हैं। इनमें से एक बच्चे की गर्दन पिंजरे में फंस जाती है। इसकी वजह से वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर कुछ समय तक पिल्ला इसी स्थिति में रहता तो उसकी जान जा सकती थी। लेकिन उसके बाद जो हुआ वे काफी चौकाने वाला था।














