न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने पालतू कुत्ते के साथ कपल ने किया दिल दहला देने वाला काम, लगाना पड़ा मौत का इंजेक्शन

एक कपल ने अपने पालतू डॉगी को कई दिनों तक न केवल भूखा रखा, बल्कि उसकी ऐसी हालत कर दी कि देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 1:49:53

अपने पालतू कुत्ते के साथ कपल ने किया दिल दहला देने वाला काम, लगाना पड़ा मौत का इंजेक्शन

पालतू जानवरों को लोग अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और और उन्हें खूब प्यार देते हैं। लेकिन इसके उलट एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं ब्रिटेन से जहां एक कपल ने अपने पालतू कुत्ते की ऐसी दुर्दशा की कि उसे डॉक्टर्स को मौत का इंजेक्शन लगाना पड़ा। यहां के हल सिटी में रहने वाले एक कपल ने अपने पालतू डॉगी को कई दिनों तक न केवल भूखा रखा, बल्कि उसकी ऐसी हालत कर दी कि देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। ब्रिटेन की एक अदालत ने 49 साल के माइकल रॉबिन्सन और 40 साल की रेबेका रॉबिन्सन पर जिंदगी भर के लिए जानवर पालने पर बैन लगा दिया है।

लोकल एनिमल क्रुएल्टी इंस्पेक्टर की मानें, तो उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में एनिमल एब्यूज का इससे क्रूर मामला पहले कभी नहीं देखा। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक का मिला ये सबसे कमजोर कुत्ता था। उनका कहना है कि रॉटविलर नस्ल के इस डॉगी को कपल द्वारा हद से ज्यादा टॉर्चर किया गया था। अधमरे हालत में जब इस डॉगी को वेटनरी डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो उन्होंने इसे जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार डाला। डॉक्टरों का कहना था कि इस डॉगी की हालत ऐसी थी कि उसे इंजेक्शन देना जरूरी हो गया था।

लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब क्रुएल्टी इंस्पेक्टर कपल के घर पहुंचा तब उसे किचन के फ्लोर पर यह डॉगी मिला था। वह इतना कमजोर हो गया था कि तमाम कोशिशों के बाद भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाया। रॉटविलर डॉगी काफी बुरी हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत ऐसी हो गई थी कि शरीर की पसलियां व हड्डियां तक को कोई भी बाहर से गिन सकता था। डॉगी केवल दर्द के मारे चीख रहा था। इस दौरान डॉक्टरों ने कुत्ते को दवा देने की भी कोशिश की, लेकिन वह कुछ खाने की स्थिति में भी नहीं था। अंत में डॉक्टरों को मजबूरन जहर का इंजेक्शन देकर कुत्ते को हमेशा के लिए शांत करना पड़ा। इस घटना के बाद कुत्ते के मालिकों पर केस दर्ज किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उनके आजीवन जानवरों को पालने पर बैन लगा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक