न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीपीई किट उतारकर डॉक्‍टर ने शेयर की तस्‍वीर, लोगों ने कहा- आपको हृदय से नमन

वायरल तस्‍वीर में दो फोटो को साथ में दिखाया गया है। एक फोटो में डॉक्‍टर पीपीई किट पहने दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में पीपीई किट उतारने के बाद की है जिसमें वो पसीने से भीगे हुए नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 9:31:17

पीपीई किट उतारकर डॉक्‍टर ने शेयर की तस्‍वीर, लोगों ने कहा- आपको हृदय से नमन

देश में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। गुरुवार को पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा 24 घंटे में 3,501 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार तीसरा दिन था जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 3,646 मौतें रिकॉर्ड की गईं थीं। देश में 2।08 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमारा गई है। मरीजों को अस्‍पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे है। कोरोना की जंग जीतने के लिए डॉक्‍टर्स
और मेडिकल स्‍टाफ अस्‍पतालों में दिन रात मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक डॉक्‍टर की तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्‍वीर में दो फोटो को साथ में दिखाया गया है। एक फोटो में डॉक्‍टर पीपीई किट पहने दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में पीपीई किट उतारने के बाद की है जिसमें वो पसीने से भीगे हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्‍वीर डॉक्‍टर सोहिल की है। सोहिल ने इस तस्‍वीर को 28 अप्रैल को ट्विटर पर शेयर किया था। इस तस्‍वीर को शेयर करने के साथ उन्‍होंने लिखा, गर्व है कि देश के लिए कुछ कर रहा हूं। ये तस्‍वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो को ट्वीट करने के बाद डॉक्‍टर सोहिल ने लिखा, 'सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से मैं कहना चाहूंगा कि हम अपने परिवार से दूर रहकर खूब मेहनत कर रहे हैं। कभी कोरोना मरीज से सिर्फ एक कदम, तो कभी गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों से एक इंच दूर होते हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कोरोना वैक्‍सीन जरूर लगवाएं। सिर्फ यही एक समाधान है! सुरक्षित रहें।'

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को डॉक्‍टर सोहिल ने 28 अप्रैल को शेयर किया था। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को 1 लाख 22 हजार 500 लाइक मिल चुके हैं जबकि15,516 बार रीट्वीट किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायल हो रही तस्‍वीर को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, सभी डॉक्‍टर्स को सलाम। संकट के इस समय में जो दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद कर रहे हैं इन योद्धाओं को हृदय से नमन।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका