Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस ने RCB की जीत पर मारा सोशल मीडिया चौका, यूजर्स बोले– क्या टाइमिंग है!

दिल्ली पुलिस ने RCB की पहली आईपीएल जीत पर क्रिएटिव अंदाज़ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। 18 साल के इंतजार को ड्राइविंग अवेयरनेस से जोड़ते हुए यह पोस्ट लोगों को खूब पसंद आया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 9:13:07

दिल्ली पुलिस ने RCB की जीत पर मारा सोशल मीडिया चौका, यूजर्स बोले– क्या टाइमिंग है!

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर हमेशा से अपनी सक्रियता और क्रिएटिव पोस्ट्स के लिए जानी जाती है। इस बार भी आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली ट्रॉफी जीतने के बाद, दिल्ली पुलिस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसा मजेदार पोस्ट किया, जिसने कुछ ही घंटों में पूरे इंटरनेट पर धूम मचा दी। इस पोस्ट को यूजर्स अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं—कुछ इसे 18 साल से कम उम्र में ड्राइविंग करने वालों के लिए एक सोशल अवेयरनेस का प्रयास मान रहे हैं, तो कुछ लोगों को इसमें RCB की 18 साल की लंबी प्रतीक्षा पर एक हल्का-फुल्का कटाक्ष नजर आया।

RCB की जीत पर क्रिएटिव अवेयरनेस पोस्ट

दिल्ली पुलिस ने RCB को सीधे तौर पर बधाई न देते हुए एक रचनात्मक अवेयरनेस पोस्ट जारी किया, जो जागरूकता और बधाई—दोनों का संदेश दे रहा था। X पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में लिखा था: "देख लो, 18 साल इंतजार किया। और तुम अभी से कार-बाइक चलाने की जिद करते रहते हो पापा-मम्मी से।"

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा: "विराट जीत के लिए धैर्य जरूरी है।"

पोस्ट में RCB के 18 साल बाद पहली बार ट्रॉफी जीतने की मिसाल देते हुए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि धैर्य से बड़ी से बड़ी सफलता पाई जा सकती है। वहीं दूसरी ओर यह भी समझाया गया कि कम उम्र में ड्राइविंग से बचना चाहिए और सही उम्र का इंतजार करना ज़रूरी है।

यूजर्स बोले – 'दिल्ली पुलिस का चौका सीधा मैदान के बाहर'

दिल्ली पुलिस की इस पोस्ट को महज कुछ घंटों में ही X पर 4.32 लाख से ज्यादा बार देखा गया। लगभग 23,000 यूजर्स ने इसे लाइक किया और 300 से अधिक लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस पोस्ट की टाइमिंग और क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
एक यूजर ने लिखा: "दिल्ली पुलिस अपने बेस्ट मोड पर है!"
दूसरे ने कहा: "अरे वाह! मौके पर आप चूकते नहीं हैं!"
तीसरे यूजर ने कमेंट किया: "सच में मजेदार था।"
वहीं चौथे ने कहा: "दिल्ली पुलिस भी खेल गए!"

कुल मिलाकर, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर एक परफेक्ट टाइमिंग और सटीक संदर्भ के साथ वायरल हो गई। लोगों ने इसे न केवल मनोरंजन के नजरिए से देखा, बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology