न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षित सीट पर बैठे युवक के सीट न छोड़ने पर बहस छिड़ जाती है। युवक के कर दो मुझे वायरल वाले जवाब के बाद वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 19 Jul 2026 11:13:44

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी यात्रियों के बीच विवाद देखने को मिलता है तो कभी कोई रील बनाते हुए नजर आता है। इस बार जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें एक युवक भीड़भाड़ वाले मेट्रो कोच में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठा दिखाई देता है। दावा किया जा रहा है कि महिलाओं के सीट मांगने के बावजूद वह वहां से उठने को तैयार नहीं होता। इस दौरान आसपास मौजूद लोग उससे सीट खाली करने की अपील करते हैं, लेकिन युवक अपनी जगह पर बैठा रहता है। बहस बढ़ने पर कुछ यात्री उसकी हूटिंग भी करने लगते हैं। जब उसे बताया जाता है कि उसका वीडियो वायरल हो सकता है, तो वह जवाब देता है, "कर दो मुझे वायरल।"

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के व्यस्त कोच में युवक महिला आरक्षित सीट पर बैठा हुआ है। कुछ महिलाएं उसके सामने खड़ी नजर आती हैं और उससे सीट छोड़ने का अनुरोध करती हैं। आसपास मौजूद अन्य यात्री भी उसे उठने के लिए कहते हैं, लेकिन वह लगातार बैठा रहता है। कुछ देर बाद वह यह कहते हुए सीट से उठता है कि अब उसका स्टेशन आने वाला है।

इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला उससे कहती है, "भैया, अब तो शांत हो जाइए। आप बड़े हैं, थोड़ी तमीज से पेश आइए।" इस पर युवक पलटकर सवाल करता है, "मैं इनसे बड़ा हूं?" तभी सीट पर बैठने आई एक महिला जवाब देती है कि, "हां, यह तो साफ दिख रहा है कि कौन बड़ा है और कौन छोटा।" इसके बाद माहौल और गर्म हो जाता है। महिला फिर आवाज लगाकर कहती है, "आ जाइए, अब बैठ जाइए।" वहीं युवक जवाब देता है, "मेरी मर्जी है, मैं नहीं बैठना चाहता।"

बहस के दौरान वीडियो बना रही महिला युवक से कहती है, "भैया, आप तो वायरल हो जाएंगे। पूरे कोच में हंगामा करा दिया आपने। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चलेगा।" इस पर युवक बिना झिझक जवाब देता है, "हां, कर दो मुझे वायरल... वायरल कर दो।" इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जाने लगा और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने युवक के व्यवहार की आलोचना की, जबकि कई यूजर्स ने पूरे घटनाक्रम को अलग नजरिए से देखने की बात कही। एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, "आखिर कोई व्यक्ति मेट्रो में आराम से बैठ भी क्यों नहीं सकता?" वहीं एक महिला यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले पूरी परिस्थिति समझनी चाहिए और फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भूमिकाएं उलट होतीं तो लोगों की प्रतिक्रिया क्या होती।

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "आंटी, लेडीज कोच में जाइए।" वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में सभी यात्रियों को एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए और किसी भी घटना पर बिना पूरी जानकारी के फैसला नहीं सुनाना चाहिए। एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया कि "दिल्ली मेट्रो में जेंडर इक्वालिटी को लेकर बहस नई नहीं है।" फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया