आप एक झटके में 20 हजार रूपये कमा सकते है। इसके लिए आपको बस एक काम करना होगा। आपको 30 अंडों से बना 10 किलो का काठी रोल 20 मिनट में खाना होगा। दिल्ली (Delhi) के मॉडल टाउन में सड़क के किनारे लगे एक फूड स्टॉल ने एक ऐसा चैलेंज दिया है, जिसमें प्रतिभागी को नकद पुरस्कार जीतने के लिए 10 किलो के इस बड़े काठी रोल 20 मिनट में खत्म करना होगा। फूड व्लॉगिंग पेज द फूड कल्ट द्वारा इंस्टाग्राम पर इस काठी रोल का एक वीडियो शेयर किया गया है। वैसे अगर हमारा कहा मानिए, तो इस खाने से पहले आप अपने लिए कुछ डाइजेस्टिव गोलियां भी जरूर अपने पास रखे लें, क्योंकि ये रोल इतना बड़ा है कि इसे देखने भर से ही आपका भर जाएगा।














