न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मरे हुए पति को जैसे ही पत्नी ने छुआ धड़कने लगा उसका दिल! जानें क्या हैं माजरा

जब शख्स के साथ यह हुआ तब उसके ऑर्गन्स डोनेशन के लिए निकाले जाने की तैयारी चल रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत नहीं हुई है, बल्कि वह गहरे कोमा में है। इस समय शख्स अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर है। नॉर्थ कैरोलिना में कानून बनाया गया है कि अगर किसी इंसान का दिमाग काम करना बंद कर दिया है, तो उनको मृत घोषित कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Sep 2022 7:33:26

मरे हुए पति को जैसे ही पत्नी ने छुआ धड़कने लगा उसका दिल! जानें क्या हैं माजरा

दुनियाभर में कई ऐसे मामले सामने आए है जिनकी सच्चाई पर लोगों को शक हुआ हैं और विश्वास कर पाना भी मुश्किल था। ऐसा ही एक हैरान करने वाला अब अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से सामने आ रहा हैं जहां मरे हुए पति को जैसे ही पत्नी ने छुआ उसका दिल धड़कने लगा। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बात बिल्कुल सच हैं। जब शख्स के साथ यह हुआ तब उसके ऑर्गन्स डोनेशन के लिए निकाले जाने की तैयारी चल रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत नहीं हुई है, बल्कि वह गहरे कोमा में है। इस समय शख्स अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर है। नॉर्थ कैरोलिना में कानून बनाया गया है कि अगर किसी इंसान का दिमाग काम करना बंद कर दिया है, तो उनको मृत घोषित कर सकते हैं।

शख्स का नाम रयान मार्लो है जिनके तीन बच्चे हैं। रयान मार्लो को परिजनों ने बीते महीने इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया था जो लिस्टीरिया बीमारी से ग्रसित थे। इसके बाद रयान के दिमाग में सूजन आ गई और वह कोमा में चले गए जिसके बाद डॉक्टरों ने 27 अगस्त को ब्रेन डेड बता दिया था। डॉक्टर ने पत्नी मेघन को बताया कि चार्ट पर मौत का समय लिखा गया है। इसके बाद मेघन ने डॉक्टरों को जानकारी दी कि उनके पति ऑर्गन डोनर हैं जिसके बाद डोनेशन की तैयारी शुरू की गई थी। इसके बाद मेघन घर चली गई थीं। उनका दावा है कि फिर दो दिन बाद डॉक्टरों का फोन आया और उन्होंने बताया कि असल में रयान ट्रॉमेटिक ब्रेन डैमेज से पीड़ित थे जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उनकी मौत का समय 27 अगस्त की जगह 30 अगस्त कर दिया।

मेघन के मुताबिक, डॉक्टरों से गलती हो गई थी। उनको डॉक्टरों ने बताया कि रयान की मौत नहीं हुई थी न्यूरोलॉजिकल डेथ भी नहीं हुई थी। उन्होंने पूछा कि इसका मतलब क्या है? तब डॉक्टरों ने बताया कि दरअसल ट्रॉमेटिक ब्रेन स्टेम इंज्यूरी से पीड़ित थे और वह ब्रेन डेड ही थे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह उनको लाइफ सपोर्ट से हटाकर ऑर्गेन्स निकाले जाने थे, लेकिन सर्जरी से पहले रयान के पास मेघन भतीजा पहुंचा और रयान का बच्चों के साथ खेलता हुआ वीडियो चलाया गया। वीडियो चलते ही रयान हिलने लगे और मेघन रोने लगीं। वह बताती हैं कि ब्रेन डेड के कंडीशन में ऐसा होने की संभावना रहती है।

रयान को देखने के लिए मेघन रूम में गई और उन्होंने सबकुछ कह दिया जो रयान से कहना चाहती थीं। मेघन ने रयान से कहा कि मैं पागलों जैसी लड़ना चाहती हूं और ऑर्गन डोनेशन प्रोसेस को रोकने के लिए कहने जा रही हूं। इसके साथ ही कुछ जांच कराना है। जांच के बाद पता चला कि रयान की न्यूरोलॉजिकल डेथ नहीं हुई है और दिमाग में खून फ्लो हो रहा है। मेघन ने रयान के हाथ को छुआ और बात की जिसके बाद उनके दिल की धड़कन बढ़ गई। फिर डॉक्टरों ने कहा कि रयान ब्रेन डेड नहीं है बल्कि गहरे कोमा में हैं। मेघन के मुताबिक, वह गंभीर हालत में हैं और अभी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उनकी अभी भी आंखें नहीं खुली हैं और गंभीर हालत में अस्पताल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर