न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोलगप्पे बेचने वाले भैया की दरियादिली! बेटी के पहले जन्मदिन पर मुफ्त में खिलाए 1 लाख गोलगप्पे

शख्स ने जहां अपनी बेटी के पैदा होने पर 50 हजार गोलगप्पे मुफ्त में खिलाए थे। वहीँ, अब बेटी के पहले जन्मदिन पर 1 लाख गोलगप्पे मुफ्त में खिलाए हैं। शख्स भोपाल के कोलार इलाके में गोलगप्पे बेचता है जिसका नाम अंचल गुप्ता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 2:48:42

गोलगप्पे बेचने वाले भैया की दरियादिली! बेटी के पहले जन्मदिन पर मुफ्त में खिलाए 1 लाख गोलगप्पे

समय के साथ लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया हैं और लोगों के लिए उनकी बेटियां अब बोझ नहीं बल्कि आंखों का तारा बन रही हैं। इसका एक उदाहरण पेश किया हैं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोलगप्पे बेचने वाले भैया ने। इस शख्स ने जहां अपनी बेटी के पैदा होने पर 50 हजार गोलगप्पे मुफ्त में खिलाए थे। वहीँ, अब बेटी के पहले जन्मदिन पर 1 लाख गोलगप्पे मुफ्त में खिलाए हैं। शख्स भोपाल के कोलार इलाके में गोलगप्पे बेचता है जिसका नाम अंचल गुप्ता है। इस मामले में स्थानीय लोगों के अलावा कोलार मेन रोड से गुजरने वाले लोगों ने भी मुफ्त के गोलगप्पे का लुत्फ उठाया और जब उन्हें इसके पीछे का मकसद मालूम हुआ तो बेटी अनोखी को ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया।

बीते बुधवार को अंचल गुप्ता की बेटी अनोखी एक साल की हो गई। ऐसे में अपनी बेटी के पहले जन्मदिन की खुशी सबके साथ साझा करने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के मकसद से अंचल ने एक लाख एक हज़ार गोलगप्पे मुफ्त खिलाए। बेटी जब पैदा हुई थी तब अंचल गुप्ता ने 50 हजार पानीपुरी खिलाई थीं। अब पहली वर्षगांठ पर 1,11,000 पानी पुरी खिलायीं। अंचल गुप्ता का कहना है बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं। घर में समृद्धि लाती हैं। बेटी पूरे वंश को चलाती हैं। यही वजह है कि अब समाज में लोगों की मानसिकता पूरी तरह से बदले। कोई भी अपनी बेटियों को बोझ ना समझे। समाज में बदलाव आए लोगों की मानसिकता पूरी तरह से बेटियों के प्रति बदले। बेटी है तो कल है।

अंचल गुप्ता के घर बेटी को आशीर्वाद देने और गोलगप्पे खाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लंबी-लंबी कतारें लगीं। अंचल गुप्ता ने गोल गप्पे खिलाने के लिए स्टॉल लगाकर कर्मचारियों को तैनात किया था। करीब 20 से 21 स्टॉल लगाए गए। विधायक रामेश्वर शर्मा भी अनूठी पहल में भागीदारी बने और बेटी अनोखी को आशीर्वाद दिया। केवल इतना ही नहीं बल्कि, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस दौरान लोगों को अपने हाथों से गोलगप्पे खिलाए। इसी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पहल के बाद अंचल की बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?