न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी आंखें भी नम कर देगी रोते हुए वायलिन बजाते इस बच्चे की कहानी!

सोशल मीडिया आज के समय में खबर प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका हैं जिसमें कई तस्वीरें हमारे सामने ऐसी आ जाती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और जहन में बस जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 8:24:11

आपकी आंखें भी नम कर देगी रोते हुए वायलिन बजाते इस बच्चे की कहानी!

सोशल मीडिया आज के समय में खबर प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका हैं जिसमें कई तस्वीरें हमारे सामने ऐसी आ जाती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और जहन में बस जाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर हैं वायलिन बजाते एक बच्चे की जिसकी आंख से आंसू बह रहे हैं। इस बच्चे की कहानी हैरान करने वाली हैं जो कि आपकी आंखें भी नम कर देगी। यह तस्वीर और इस बच्चे की कहानी सभी के दिल को छू रही हैं।

जी दरअसल, यह बच्चा ब्राजील का है, जो अपने टीचर के अंतिम संस्कार पर रोते हुए वायलिन बजा रहा है। इस तस्वीर को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होए बच्चे के रोते हुए वायलिन बजाने के पीछे की कहानी भी बताई है। आप देख सकते हैं उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'यह तस्वीर ब्राजील के एक लड़के (डिएगो फ्रैजो तुर्काटो) की है, जो अपने उस शिक्षक के अंतिम संस्कार में वायलिन बजा रहा था, जिसने उसे गरीबी और अपराध के माहौल से निकाला था, जिसमें वह रहता था।' वहीं अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है, 'इस तस्वीर में, मानवता दुनिया की सबसे मजबूत आवाज के साथ बोलती है'। अब उनके द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

इसे देख एक यूजर ने लिखा है, 'अपने दिवंगत शिक्षक के अंतिम संस्कार में ब्राजील के इस बच्चे की तस्वीर को हमारे समय की सबसे भावनात्मक तस्वीरों में से एक के रूप में वर्गीकृत किया गया है'। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, 'आमतौर पर, इस दुनिया में केवल शिक्षक ही पूरी मानवता को बचाने की क्षमता रखते हैं'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'उसकी आंखें बता रही हैं कि उसका दिल पूरी तरह से टूट गया है!! दिल दहला देने वाली तस्वीर'। वाकई में यह दिल छू लेने वाली तस्वीर है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती