वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही हैं जहां सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच रहे हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि सब्जियां काटते ही उसमें से पैसे निकले तो। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें शिमला मिर्च को काटने पर उसमें से सिक्के निकल रहे हैं। हांलाकि इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हैं लेकिन इस अजीबोगरीब वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं इस वीडियो को filmflix3 के पेज पर शेयर किया गया है और लोग ऐसी शिमला मिर्च उगाने की कला जानने के लिए कह रहे हैं।














